सुपौल, जनवरी 16 -- जदिया, निज संवाददाता। चचेरी बहन को मकर संक्रांति का संदेश देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना जदिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया-मानगंज मुख्य मार्ग स्थित दतुआ चौक पर गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जदिया थाना क्षेत्र के चिकनी मानगंज वार्ड पांच निवासी परमेश्वरी सरदार का पुत्र संजय सरदार (30) मकर संक्रांति के मौके पर अपनी चचेरी बहन की ससुराल पिलुआहा गया था। वह बहन के लिए मकर संक्रांति का संदेश लेकर गया था। इस क्रम में गुरुवार रात करीब 11 बजे वह बाइक पर सवार होकर पिलुआहा से अपने घर जदिया थाना क्षेत्र के चिकनी मानगंज लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.