सुपौल, जनवरी 5 -- बलुआ बाजार। बलुआ पुलिस ने रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान शराब के नशे में धुत दो शराबी को थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड 8 निवासी विजय कुमार शर्मा व दूसरा कृपानंद शर्मा बताया जा रहा है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...