सुपौल, जनवरी 2 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व ललितनारायण मिश्र की 52वीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इसको लेकर लालितबाबू की समाधि स्थल परिसर में कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। ललितेश्वर नाथ शिव मंदिर परिषर के अंदर मंदिर का रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। समाधि स्थल के मुख्य द्वार के आस-पास के एरिया में बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई गई है। अतिथि मंच को भी रंग -रोगन के साथ आस -पास के जगहों को बैरिकेडिंग की गई है। वहीं बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए पंडाल व कुर्सी की व्यवस्था कराई गई है। कार्यक्रम को लेकर लालितबाबू के पौत्र सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दादाजी की 52वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम को लेकर हर जगह आमंत्रण कार्ड भेजकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.