भागलपुर, मार्च 8 -- वीरपुर। निज संवाददाता मिडिल स्कूल जीरवा के छात्रों को रानीपट्टी स्थित किसान भिखारी मेहता के कृषि फार्म हाउस का भ्रमण कराकर पेड़ पौधों के संबंध में जानकारी दी गई। एचएम रीना कुमारी की अगुवाई में 20 बच्चों की टीम को दो घंटे तक किसान भिखारी मेहता ने पौधे के विकास, व्यवसायिक खेती और इससे होने वाले लाभ के संबंध में बताया। इसमें ड्रेगन फल, एकोवाडो, महोगनी, अमरुद आदि फल के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर आंचल कुमारी, सोनी कुमारी, पूनम, आरती, पुष्पम आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.