सुपौल, जनवरी 4 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. अफजल आलम के निर्देशानुसार रविवार को शहर के वार्ड 18 बंजारन टोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा से प्रभावित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं योजना, 2010 की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ एवं भूकंप तथा मानव-निर्मित आपदाओं जैसे दंगे और औद्योगिक दुर्घटनाओं से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सलाह, कानूनी प्रतिनिधित्व और पुनर्वास सहायता प्रदान करती है। योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक आपदा के कारण न्याय से वंचित न रहे। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विमलेश क...