सुपौल, फरवरी 8 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। फार्मर रजिस्ट्री के तृतीय चरण के तहत चल रहे विशेष अभियान की अवधि अब बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दी गई है। इससे अब वे किसान भी फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकेंगे, जो किसी कारणवश अब तक पंजीकरण से वंचित रह गए थे। जिले भर में पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर किसानों का ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विशेष अभियान के दूसरे दिन रविवार को जिले ने रजिस्ट्रेशन के मामले में रिकॉर्ड बनाया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम साढ़े चार बजे तक 7476 किसानों का ई-केवाईसी कराया गया, जबकि 2827 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई। अधिकारियों का कहना है कि अभियान की गति और किसानों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए इसकी समय-सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अभियान की ...