सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। रमजान शुरू होते ही फलों की कीमत आसमान छूने लगी है। नतीजतन रोजेदारों के इफ्तार की थाली महंगी हो गई है। अधिकांश फलों की कीमतों में 10 से 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है। सबसे सस्ता बिकने वाला पपीता, खरबूज, तरबूज व केला तक महंगा मिल रहा है। विक्रेताओं ने बताया कि इस समय सारे फल बाहर से आ रहे हैं। महावीर चौक के फल विक्रेता अमित गुप्ता ने बताया कि लोग महंगाई के कारण पपीता, खरबूज, तरबूज की खरीदारी कर रहे हैं। तरबूज आंध्रप्रदेश से आ रहा है। केला मद्रास और भूसावल से पहुंच रहा है। लोहिया चौक के मो. रहमानी ने बताया कि रमजान से पहले नारियल का डाभ 50 रुपये में मिल रहा था। अब वहीं डाभ 60 से 70 रुपये में मिल रहा है। संतरा 80 से सौ रुपये पर पहुंच गया है। बिक रहा है। पटेल चौक के मो. जाकिर ने बताया कि र...