सुपौल, जनवरी 20 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर चार में बीते 16 जुलाई 2025 को प्रिंस हत्याकांड में राघोपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार को इस हत्याकांड में शामिल एक और नामजद अपराधी देबू शर्मा उर्फ देवनारायण शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी किसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन वार्ड पांच का रहने वाला है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गौरतलब है कि बीते 16 जुलाई 2025 को किशनपुर थाना क्षेत्र के मधुरा निवासी प्रिंस की राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने शव को छिपाने के उद्देश्य से प्रिंस का सिर और धड़ अलग-अलग कर दिया था। बाद में पुलिस ने कोरियापट्टी तिलावे धार से सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.