सुपौल, नवम्बर 5 -- सुपौल, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को जिले की पांचों विधानसभा 41 निर्मली, 42 पिपरा, 43 सुपौल, 44 त्रिवेणीगंज और 45 छातापुर के लिए आवंटित कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट कमिशनिंग के दौरान खराब होने के कारण प्रथम रैंडमाइजेशन (द्वितीय पूरक) किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...