सुपौल, जनवरी 2 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। पौष पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को कोसी इलाके के कुनौली बॉर्डर बीस किलोमीटर कोसी नदी तट पर दिघीया मझारी महादेव मंदिर व सिकरहटा के 22/38 स्पर कोसी नदी के किनारे कौशकी, कार्तिक सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर यहां भव्य मेला लगेगा। मेले में कोसी-सीमांचल समेत नेपाल के दूर-दराज से गांवों के लोगों की कोसी में स्नान कर पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ जुटेगी। इस अवसर पर इस इलाके में तीन स्थानों पर मेले का आयोजन होगा। पौष पूर्णिमा के अवसर पर इन जगहों पर नेपाल के सप्तरी जिला के गोविंदपुर, सखरा, लालापट्टी, रमपुरा व बिसनपुर सहित 30-35 गांव के लोगों का हुजूम पहुंचेगा। पिछले करीब 50 सालों से सिकरहट्टा में लगातार पौष मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत इलाके के प्रसिद्ध प...