सुपौल, फरवरी 13 -- किशनपुर, एक संवाददाता। पैसे के लेन-देन के विवाद में एक अधेड़ पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर गोली चला दी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र की तुलापट्टी पंचायत वार्ड चार स्थित नोनियारी टोला में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। वहीं गोली लगने के बाद अधेड़ को स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में किशनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। इधर, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उनके शरीर से गोली निकाल दी और फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार परसा तुलापट्टी में बीते गुरुवार को हुए मामूली विवाद के बाद शुक्रवार को वार्ड चार निवासी शिवकुमार महतो (45) को उनके घर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.