सुपौल, जनवरी 31 -- सरायगढ़, सुशील कुमार। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर एक भी उच्च विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं रहने के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर के छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कुल 6 पंचायत बाढ़ से हर साल प्रभावित होता है। जिसमें चार पंचायत लोकहा, भपटियाही, सरायगढ़ और चांदपीपर आंशिक रूप से प्रभावित होता है। जबकि दो पंचायत ढोली और बनैनिया बाढ से पूर्ण रूप से प्रभावित होती है। पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कुल 13 प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय है। लेकिन एक भी उच्च विद्यालय या उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं रहने के कारण तटबंध के अंदर के छात्र-छात्राओं को वर्ग 7 या वर्ग आठ तक पढ़ने के बाद उच्च विद्यालय नहीं रहने के कारण खासकर...