सुपौल, सितम्बर 24 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। पूजा पंडालों का निर्माण में तेजी आ गई है। मुख्यालय के बड़ी दुर्गा मंदिर, मंगल बाजार के चंपावती दुर्गा मंदिर, मेला ग्राउंड, बभनगामा, लहरनियां, गोनहा, कुमियाही, हेमंतगंज, श्यामनगर सहित अन्य गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना की जाती है।।कलश स्थापना के दिन से लेकर अंतिम पूजा तक प्रतिदिन संध्या आरती का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेती हैं। संध्या आरती के बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। पूजा स्थलों के पास लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था की जाती है। मंदिर परिसर से दूर तक लाइटिंग की व्यवस्था रहती है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। कई जगहों पर मंदिर परिसर में शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.