सुपौल, जनवरी 31 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना परिसर में गुरुवार शाम एसपी सारथ आर एस ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एसपी ने जनसंवाद के उद्देश्यों की जानकारी दी और उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि जनसंवाद के दौरान पुलिस के नए नियमों पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता के सहयोग की आवश्यकता है। जनसंवाद के क्रम में जनप्रतिनिधियों ने स्मैकर गैंग की गंभीर समस्या पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इससे अपराध की संख्या बढ़ रही है और इस पर अंकुश लगाना आवश्यक है। एसपी ने आश्वासन दिया कि स्मैकरों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से इस संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर त...