सुपौल, फरवरी 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 में रामदेव गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता के घर में बीते दिनों हुई अलाव की चिंगारी से आग लग जाने के कारण दो घर सहित घर में रखा सारा सामान, अनाज, गैस सिलेंडर, बकरी, कपड़ा, आभूषण व नगद राशि सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। अगलगी की सूचना पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। अगलगी को लेकर पीड़ित परिवारों के बीच मध्य विद्यालय सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी ने अग्निपीड़ित गृहस्वामी के घर पहुंचकर कंबल, कपड़ा व अन्य प्रकार के सामग्री देकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही हरसंभव सरकारी सहायता भी मिलने की बात कही। मौके पर उपस्थित धर्मेंद्र मुखिया, रामदेव गुप्ता, गीता देवी,मीना देवी, चकनी देवी, सदानंद यादव, शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.