सुपौल, अप्रैल 20 -- बसंतपुर। नगर क्षेत्र के वार्ड 4 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के विदेश्वर स्थान में पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार करने, जनसंपर्क अभियान चलाने, आमंत्रण पत्र का वितरण करने, जागरुकता कार्यक्रम किए जाने की बात कही गई। प्रदेश मंत्री सरोज़ झा ने बताया कि 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के विदेश्वर स्थान में पीएम मोदी का आगमन है। पीएम बिहार को लेकर विशेष सौगात लेकर आने वाले हैं। मौके पर गोपाल आचार्य, आशीष देव, महानन्द झा, राजीव रंजन कुमार, बालेश्वर प्रसाद सिंह, पशुपति प्रसाद गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.