सुपौल, मार्च 18 -- पिपरा। गांधी क्लब में सोमवार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शंकर चौधरी ने की। इस दौरान दिवंगत दीपू पौद्दार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने वैश्य समाज के सभी 56 उपजाति को एक प्लेटफार्म पर आने का आह्वान किया। कहा कि साजिश के तहत हमे 56 उपजाति में बांटा गया है। कहा कि वैश्य समाज की आबादी 22 प्रतिशत होने के बाद भी राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम एकजुट होकर अपनी पकड़ राजनीति में मजबूत करें। प्रदेश प्रधान महासचिव दीपक कुमार ने कहा कि हमे हमारी आबादी के हिसाब से राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी मिलना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होने की अपील की। मौके बद्रीनारायण गुप्ता, बसंत गुप्ता, अंगद चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.