सुपौल, जनवरी 2 -- पिपरा, एक संवाददाता। उत्तर बिहार में प्रसिद्ध सुपौल जिला के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पथरा उत्तर में आयोजित पौष पूर्णिमा मेला का उद्घाटन शनिवार को सांसद दिलेश्वर कामैत करेंगे। इस बाबत मेला सचिव सुनील कुमार पासवान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौष पूर्णिमा के दिन मेला का उद्घाटन किया जाएगा। सामारोह में मुख्य अतिथि पिपरा विधायक रामविलास कामत एवं नगर परिषद सुपौल अध्यक्ष राघवेन्द्र झा तथा विशिष्ट अतिथि विश्व मोहन कुमार मंडल और पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सदर एसडीएम सुपौल सह मेला समिति के स्थायी अध्यक्ष इन्द्रवीर कुमार करेंगे। बता दें कि यह मेला पौष पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है जो पूस मास के पूर्णिमा से प्रारंभ होकर दस दिनों तक लगता है। कड़ाके की ठंड पड़ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.