सुपौल, मार्च 18 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव में सोमवार की शाम लगभग सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को सीने में गोली मार दी। इससे ई-रिक्शा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड 11 निवासी संजीत कुमार अपने ई-रिक्शा से सोमवार को सवारी को लेकर पिपरा गया था। पिपरा बाजार से शाम सात बजे वह सवारी को बैठाकर सखुआ जा रहा था। इसी दौरान सखुआ में पीपल पेड़ के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आगे से ई-रिक्शा को रोक लिया। इसके बाद बदमाश ई-रिक्शा चालक को पिस्तौल दिखाकर पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को सीने में गोली मार दी। इसके बाद दोनों बदमाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.