सुपौल, जनवरी 22 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। पिपरा थाना क्षेत्र के वार्ड 10 स्थित पिपरा बाजार में बुधवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में चार दुकान व एक आवासीय घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में करीब 35 लाख की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। हालांकि अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब एक बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड 10 में एक मिठाई की दुकान में सबसे पहले आग लगी। दुकान से निकल रही तेज आग की लपटों के कारण दुकान में रखे तीन-तीन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद आस-पास की तीन अन्य दुकानों में भी आग लग गई, जबकि एक रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ गया। इधर, घटना की सूचना के करीब डेढ़ घंटे के बाद यानी रात करीब ढाई बजे दमकल की तीन गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.