सुपौल, फरवरी 5 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड के अमहा पंचायत में बन रहे सड़क निर्माण में लोगों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है की सड़क निर्माण में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। आरोप है कि निर्माण कंपनी द्वारा रात के अँधेरे में सड़क पर आनन फ़ानन में पीचिंग का कार्य किया गया है, जिसमें व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है, जिससे पीचिंग के महज एक दिन बाद ही सड़क टूटने लगी है, आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में विभागीय निर्देशों की खुलकर अनदेखी की गई है, सड़क निर्माण कम्पनी ने सड़क पर जिस तरह से पीचिंग का काम किया की सड़क का गिट्टी हल्का दबाव देने पर ही उखड़ जाता है, कई जगह सड़क का गिट्टी पीचिंग के महज एक दिन बाद ही उखड़ चूका है, सबसे बड़ा आरोप यह है की सड़क निर्माण से सम्बंधित बोर्ड योजना स्थल पर नहीं लगाया गया है, जिस...