सुपौल, जनवरी 31 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की परसामाधो पंचायत में गुरुवार अल सुबह एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सिमराहा वार्ड-1 निवासी मिश्रीलाल मंडल शौच के लिए कोसी नदी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पानी-भरे गड्ढे में गिर पड़े। तैरना न आने और आसपास कोई मौजूद न होने के कारण वे गड्ढे से बाहर नहीं निकल सके। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उन्हें पानी में पड़ा देखा और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...