सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर में आश्रयविहीन लोगों के लिए नगर परिषद परिसर के समीप बना आश्रय स्थल पिछले करीब पांच वर्षों से संचालित है, लेकिन जानकारी के अभाव में जरूरतमंद लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वर्ष 2017 में नगर विकास विभाग द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 49.33 लाख रुपये की लागत से इस दो मंजिले भवन का निर्माण कराया गया था। आश्रय स्थल में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था के साथ 50 बेड उपलब्ध हैं। यहां शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है। भोजन की सुविधा भी रैन बसेरा में ही 30 रुपये प्रति प्लेट की दर से उपलब्ध कराई जाती है। इसके बावजूद अधिकांश आश्रयविहीन लोग जानकारी के अभाव में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ही रात गुजार देते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.