सुपौल, नवम्बर 12 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार युवाओं ने उत्साह और जिम्मेदारी का अद्भुत परिचय दिया। मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में गजब का जोश और उत्साह दिखा। कई युवा सुबह-सुबह ही अपने परिवार या दोस्तों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगे स्याही के निशान को गर्व से दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर साझा कर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिवपुरी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरही बेलही बूथ संख्या 43 पर पहली बार मतदान करने पहुंची स्नेदलता कुमारी ने कहा की इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है। पहले थोड़ा नर्वस थी, कि वोट कैसे दूंगी। लेकिन वोट डालने के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने से गौरवांतित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.