सुपौल, फरवरी 11 -- छातापुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पनोरमा पब्लिक स्कूल और पनोरमा हॉस्पिटल में आयकर विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही। मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई बुधवार देर शाम तक लगभग 41 घंटे तक जारी रही। दोनों संस्थानों के मुख्य द्वार पर विशेष सशस्त्र बल तैनात हैं और अधिकारी खाता-बही और दस्तावेजों की गहन पड़ताल में लगे हुए हैं। इस लंबी जांच के कारण स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं, जबकि हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यवधान देखा गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी प्रकार का प्रेस बयान जारी किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जांच का दायरा कितनी दूर तक पहुंचा है और यह कब तक चलेगी। इस दौरान आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम संस्थान के दस्तावेजों की बारीकी से ज...