सुपौल, फरवरी 10 -- पूर्णिया/सुपौल/अररिया, हिटी। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को पनोरमा ग्रुप के पूर्णिया, सुपौल और अररिया स्थित कई ठिकानों पर सर्वे अभियान चलाया। आयकर विभाग के मुताबिक सर्वे के दौरान पनोरमा ग्रुप के रियल इस्टेट व्यवसाय में बड़े पैमाने पर कर चोरी का मामला उजागर हुआ है। कागजातों की जांच में प्रमाण मिला है कि कंपनी ने अपने आधे से अधिक मकान और विला की बिक्री नकद में की। कार्रवाई दिनभर चली। यह जांच बुधवार को भी जारी रहेगी। सुपौल में सुबह पांच बजे से ही आयकर टीम पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मिश्रा के छातापुर स्थित स्कूल और हॉस्पिटल समेत अन्य ठिकानों पर पहुंची। करजाइन बाजार में बसंत राइस मिल और उसके संचालक बसंत साह के घर पर भी टीम ने दबिश दी। इसके बाद टीम ने सुबह छह बजे पूर्णिया स्थित पनोरमा ग्रुप के बायपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.