सुपौल, सितम्बर 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में शनिवार को गतिपिधियां शुरू हुई। अंतरिम सरकार के गठन के बाद नेपाल के बाजारों में जनजीवन सामान्य होने लगा है। नेपाल के भंटाबाड़ी, इनरवा, इटहरी, दुहबी, कोसी बराज राजबिराज और भारदह में शनिवार को दुकानें खुली। इन इलाकों में सक्रिय विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बाजार की सड़कों पर निकलकर लोगों से गतिविधियां शुरू करने की अपील भी की। नेपाल के इनरवा के डॉ. निरंजन कुमार ने बताया कि शनिवार को बाजार खुलने से जनजीवन सामान्य नजर आया। लोग घरों से निकलकर जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए सड़कों पर निकले। इससे वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। इटहरी की प्रेरणा मागर, पंकज थापा और आदर्श मंडल ने बताया कि लगभग पांच दिनों के बाद शनिवार को बाजार की गतिविधियां सामान्य हुई और चहल-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.