सुपौल, जनवरी 4 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और तेज पछुआ हवा का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखने लगा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। हवा के कारण कोहरा तो नहीं था बावजूद संपूर्ण जिले में कोल्ड-डे जैसे हालात बने रहे। सतह पर ठंडी हवा फंसी रहने के कारण तापमान सामान्य से अधिक होने के बावजूद वातावरण में तीखी गलन महसूस की गई और लोग दिनभर कांपते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद पछुआ हवा ने ठंड का असर कई गुना बढ़ा दिया। कृषि वैज्ञानिक नित्यानंद राय ने बताया कि लगातार ठंड और नमी से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ठंड के दूसरे दौ...