सुपौल, मार्च 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। तेज पछिया हवा ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की अधपकी फसल तेज पछिया हवा के कारण सूखने लगी है। खासकर जो लेट वेरायटी की फसल है उसको भारी नुकसान हुआ है। उसका उपज प्रभावित होना तय है। गेहूं की फसल की दुर्गति को देख किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। मक्का की फसल को भी इस पछिया हवा से नुकसान हुआ है। बसंतपुर प्रखंड में मक्का की खेती बड़े पैमाने पर होती है। पिछले कुछ दिनों से हवा ने जोर पकड़ लिया है। कभी पछिया तो कभी पुरवा हवा चलती है। ऐसे मौसम में आग लगने की घटना भी बढ़ जाती है। इस मौसम में थोड़ी भी असावधानी खतरनाक हो जाती है। तेज पछिया हवा में एक घर में भी आग लगने पर फैलते देर नहीं लगती है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह पछिया हवा चलती रही तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इससे किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.