सुपौल, जनवरी 4 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बायसी गोठ निवासी पंडित अजय कुमार मिश्र को सनातन बोर्ड परिषद ने निर्मली विधानसभा क्षेत्र का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति सनातन बोर्ड परिषद के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री देवानंद मिश्र ने की है। जारी नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि सनातन बोर्ड परिषद में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे एवं परिषद के विचारों का प्रचार-प्रसार कर सनातन धर्म के लोगों को परिषद में जोड़ कर मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं पंडित अजय मिश्र की नियुक्ति पर क्षेत्र के आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग तथा शिक्षाविदों ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...