सुपौल, फरवरी 11 -- किशनपुर। प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर पैक्स की नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी समिति की पहली बैठक बुधवार को पैक्स गोदाम कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष शकुंतला देवी ने की और नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में अमरेश कुमार, ओम मुखिया, रामउदगार यादव, जितेंद्र कुमार, बसंत यादव, कंचन देवी, डेजी कुमारी, नीलम देवी, रेखा देवी के अलावा ग्रामीण प्रतिनिधि चलितर यादव और बेचन प्रसाद यादव उपस्थित रहे। बैठक में आगामी योजनाओं, पैक्स संचालन और सदस्य सशक्तिकरण के मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने सभी से सहयोग और मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...