सुपौल, फरवरी 21 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में नीलगायों का बढ़ता उत्पाद किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। पिलुवाहा पंचायत के लक्ष्मीनियाँ और महोलिया मौजा सहित कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के कई गांवों में नीलगायों के झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति यह है कि गेहूं,मक्का,सूर्यमुखी और विभिन्न प्रकार की सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही हैं,जिससे किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रभावित गांवों के सैकड़ों किसानों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम को ईमेल के माध्यम से भेजकर नीलगायों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात कड़ी मेहनत कर अपनी फसल तैयार करते हैं और खेतों की रखवाली भी करते हैं, लेकिन थोड़ी सी चूक होते ही नीलगायों का झुंड खेतों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.