सुपौल, जनवरी 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में गुरुवार को श्याम बसंत महोत्सव का शुभारंभ काफी भव्य, रंगारंग और भक्तिमय माहौल में हुआ। श्री राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी से श्याम परिवार के तत्वावधान में निकाली गई विशाल निशान यात्रा ने पूरे शहर को श्याममय कर दिया। हाथों में रंग-बिरंगे निशान, माथे पर श्रद्धा और होठों पर "जय श्री श्याम" के जयकारों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु नगर भ्रमण पर निकले। पुष्प वर्षा, इत्र की सुगंध और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। श्री श्याम बसंत महोत्सव के पहले दिन गुरुवार सुबह निशान यात्रा की शुरुआत ठाकुरबाड़ी परिसर से हुई, जो पटेल चौक, स्टेशन चौक, लोहिया नगर चौक, गांधी मैदान और महावीर चौक होते हुए थाना गेट तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुन: महावीर चौक और स्टेशन रोड से गुजरते हुए ठाकुरबाड़ी मंदिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.