सुपौल, मई 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्मली नगर पंचायत वार्ड 3 में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। निर्मल बाबा मंदिर से सटे सुरेंद्र साह उर्फ सुलो के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना शनिवार रात की है। रविवार सुबह जब परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग जमा हो गए। इसके बाद निर्मली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। गृहस्वामी श्री साह के मुताबिक करीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपति पर चोरों ने हाथ साफ किया है। गृह स्वामी के मुताबिक शनिवार की रात करीब 11 बजे तक घर के सभी लोग खा पीकर सो गए थे। हालांकि देर रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो उस समय भी सबकुछ सामान्य लगा। लेकिन सुबह 4 बजे फिर से उनकी नींद खुली तो देखा कि घर के कमरों में बक्सा, पेटी और अमालियां टूटी हुई है। जेवरात वाला बक्सा पेटी गायब था जो घर से 500 मीटर दूर तिलयुगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.