सुपौल, जनवरी 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को निर्मली अनुमंडल में नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुविधाओं और परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि व्यवहार न्यायालय परिसर में कुल 15 कोर्ट भवनों के साथ-साथ कम्युनिटी भवन और हाजत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब केवल कागजी औपचारिकताएं शेष हैं, जिन्हें पूरा होते ही भवन का विधिवत उद्घाटन कर न्यायिक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला जज श्री सिंह ने कहा कि नए भवन के चालू होने से निर्मली और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही न्यायिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे लोगों को जिला मुख्यालय या दूर-दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.