सुपौल, फरवरी 9 -- सुपौल, निर्मली शहर के दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को आगामी चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की। इस दौरान पिछले वर्ष आयोजित पूजा के आय-व्यय का विस्तृत विवरण समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने संतोष जताया। बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें मुरली कुमार को अध्यक्ष, विकास कुमार को उपाध्यक्ष, सोल्जर राय को सचिव तथा मोहित राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित समिति ने पूजा को शांतिपूर्ण, भव्य और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। पूजा समिति के सचिव सोल्जर राय ने बताया कि इस वर्ष भी 19 मार्च से चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए आकर्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.