सुपौल, फरवरी 13 -- सुपौल। निर्मली और मरौना प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान विभागीय मेंटेनेंस समेत अन्य कार्य किये जाएंगे। साथ ही पेड़ों की कटाई-छंटाई का भी कार्य किया जाएगा। जबकि इसके बाद ही बिजली की सप्लाई शुरू हो पाएगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता पिंटू कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...