सुपौल, फरवरी 22 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुरियाडी स्थित संतमत सत्संग मंदिर परिसर में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस बाबत डॉ. विनय कुमार महतो ने बताया कि शिविर में कुल 20 डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में सामान्य रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, महिला एवं बाल रोग सहित कई बीमारियों की जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया और आवश्यक दवा भी मुफ्त में दी। प्रतापगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 1500 लोगो ने इस शिविर का लाभ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.