सुपौल, जनवरी 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जाम नालियां, सड़कों पर फैला अतिक्रमण और मछली मार्केट से उठती असहनीय बदबू ने स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पटेल चौक से बीणा जाने वाली मुख्य सड़क पर दुकानें लगने से जाम आम बात हो गया है। पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। वार्डवासियों ने स्वच्छता पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पिछले दो साल से नालियों की सफाई नहीं हुई, जिससे बरसात में घरों में पानी घुसता है और मच्छरों से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वच्छता पदाधिकारी शालू सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन नाराज वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.