सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल। नगर परिषद के वार्ड 13 में नवनिर्मित सड़क सह नाला का उद्घाटन मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नप अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि वार्ड में बारिश के मौसम में करीब घुटने भर पानी जमा हो जाता था, जिससे वार्डवासियों को परेशानी होती थी। इससे निजात दिलाने को लेकर सड़क सह नाला का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर वार्डवासी डॉ रोशन कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...