सुपौल, फरवरी 5 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत अंतर्गत नरहा से बेरदह जाने वाली सड़क की जर्जर हालत ने स्थानीय ग्रामीणों और खासकर स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह सड़क इतनी खराब हो चुकी है, जहां मध्य विद्यालय बेरदह जाने वाले बच्चों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत स्थानीय निवासी मोहन शर्मा, अशोक कुमार, रंजन कुमार, मुनेश्वर शर्मा, लखन शर्मा, पवन कुमार, चंदन कुमार, पप्पू कुमार, सहित कई लोगों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई जगहों पर तो सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और कीचड़ फैल जाता है। ऐसे में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार ...