भागलपुर, मार्च 24 -- निर्मली, एक संवाददाता। नगर के भगत सिंह चौक पर रविवार की शाम शहर के गणमान्य लोगों द्वारा शाहिद दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगो ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्तताओ ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटी उम्र में तीनों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देकर स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 78 वर्ष होने के बाद भी गरीबों का शोषण हो रहा है। हर पार्टी सत्ता का सुख भोगती है, मगर गरीबों के साथ न्याय नहीं कर पाती। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सामाजिक विषमताओं में वृद्धि हुई है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बताए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर किशोरी साह, डॉक्टर रामाशीष सिंह, भो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.