भागलपुर, अप्रैल 14 -- निर्मली, एक संवाददाता। प्रथम बैशाख को मैथिली नूतन वर्ष के अवसर पर मनाये जाने वाली पर्व जुड़-शीतल निर्मली प्रखण्ड सहित नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जुड़ शीतल मैथिली के नये साल की शुरूआत तपती गरमी से शुरू होती है। इस अवसर पर बड़े-बुजुर्ग छोटों के सिर पर सुबह सवेरे पानी देकर जुड़-शीतल पर्व से इस नये साल के आगमन का स्वागत किया ताकि यह शीतलता सदा बरकरार रहे। वहीं घर की बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार समेत पास-पड़ोस के बच्चों का बासी जल से माथा थपथपा कर सालों भर शीतलता के साथ जीवन जीने की आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि मिथिलांचल वासियों के आज के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाने की भी परम्परा रही और इस मौके पर प्रकृति से जुड़ते हुए सत्तू और आम के टिकोला की चटनी को खाया जाता है। इस वजह से इस पर्व को कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.