सुपौल, फरवरी 1 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किशनपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 13 स्थित कुमरगंज गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती उनके अनुयायियों ने धूमधाम से मनाई। रविवार को कुमरगंज गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों ने भव्य झांकी निकालकर क्षेत्र भ्रमण किया। जहां भ्रमण के दौरान संत शिरोमणि रविदास का जयकारा लगाया गया। इसके बाद सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं मंदिर परिसर में पंडित परमेश्वरी दास के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का प्रवचन किया गया, जिसका समापन हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मदेव राम, मनोज कुमार राम, चंदेश्वरी राम, सत्यनारायण राम, देव नारायण राम, बद्री राम, विनोद राम, परमेश्वरी राम सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.