सुपौल, दिसम्बर 24 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। दक्षिण-पछुआ हवा करीब नौ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को निकली हल्की धूप ने लोगों को गलन से कुछ राहत दिलाई। हालांकि शाम ढलते ही वातावरण एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपट गया। इससे पहले सुबह के समय लोगों को अत्यधिक गलन का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को उत्तर बिहार से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिले में घना कोहरा के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी पछुआ हवा चलने के कारण बुधवार सुबह कोहरे का असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, 11 बजे के बाद दोपहर 2 बजे तक हल्की धूप निकली पर इससे तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ। इसके विपरीत दिन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.