सुपौल, जनवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार रविवार को छातापुर पहुंचे और कई गोदामों में धान भंडारण का निरीक्षण किया। इसके बाद डीसीओ ने ई. किसान भवन परिसर में व्यापार मंडल एवं पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में धान खरीद की समीक्षा कर उन्होंने भंडारण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरतने की चेतावनी दी। इसके साथ ही भारत सरकार की योजनाओं को पैक्स से जोड़ने की आवश्यकता जताई। डीसीओ के साथ मुख्य सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, कार्यालय सहायक जितेश मिश्र के अलावे व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, सभी पैक्स के अध्यक्ष व प्रबंधक मौजूद थे। बैठक के दौरान कई अध्यक्ष एवं प्रबंधकों ने एसएफसी द्वारा सीएमआर जमा लेने में बिलंब को एक बड़ी समस्या बताया। कहा कि सीएमआर लेने में बिलंब के कारण प्रबंध समितियों पर ब्याज ...