सुपौल, जनवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना समेत बिहार के कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुपौल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। संभावित खतरे को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोर्ट आने वाले सभी व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी शरथ आरएस के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस जवान काफी चौकन्ना दिखे। कोर्ट परिसर की मैटल डिटेक्टर सहित अन्य यंत्रों से सघन जांच की गई। साथ ही प्रवेश द्वारों पर लोगों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। वाहन जांच भी तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.