भागलपुर, अप्रैल 5 -- राघोपुर । एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की विशनपुर दौलतपुर पंचायत के शर्मा टोला में गुरुवार की शाम हुई अगलगी की घटना के बाद हर तरफ से लोग पीड़ितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सेवा समिति के सदस्यों ने अग्निकांड पीड़ितों के बीच एक परिवार को दो पीस साड़ी, दी पीस लूंगी, दो पीस गमछा, तीन केजी चावल, आधा केजी दाल, दो केजी आलू, आधा केजी प्याज, दो सौ ग्राम तेल, दो सौ ग्राम मसाला, एक केजी नमक का वितरण किया। इसके अलावा यूनिटी क्लब के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। यूनिटी क्लब के मुख्य सदस्य विप्लव कुमार भगत ने बताया कि शर्मा टोला में हुए भीषण अगलगी के बाद पीड़ितों को हर संभव आर्थिक मदद दिया जाएगा। इसके लिए यूनिटी क्लब के सदस्यों को आर्थिक रूप से सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.