सुपौल, मार्च 18 -- राघोपुर। थाना क्षेत्र के मवेशी हाट के पास एनएच 106 पर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुलावे गांव वार्ड 14 निवासी नीतीश कुमार और रंजीत कुमार एक बाइक से किसी काम को लेकर सिमराही बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में मवेशी हाट के पास सामने से आ रहे बाइक चालक से अचानक टक्कर हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.