सुपौल, जनवरी 7 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। विकसित भारत 2047 एवं केंद्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन निर्मली प्रखंड अंतर्गत भागीरथ उच्च माध्यमिक निर्मली के मैदान में आठ जनवरी से होगा। इसका उद्घाटन आठ जनवरी को होगा, जबकि नौ जनवरी को समापन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11.30 बजे से होगी। इसको लेकर केंद्रीय संचार ब्यूरो दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने निर्देश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...